Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जबलपुर। लोकसभा चुनाव में जबलपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव को 4 लाख 85 हजार 829 मतों से पराजित किया। मतों के आधार पर इस लोकसभा सीट से सबसे बड़ी जीत है। इस सीट पर भाजपा की यह लगातार आठवीं जीत है।
गौरतलब है कि जबलपुर लोकसभा सीट साल 1996 से भाजपा के कब्जे में है ।जबलपुर सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है और जीत के अंतर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछला लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तथा वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने 4 लाख 47 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 4 लाख 85 हजार 829 मतों से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी पहले राउंड से बढ़त बनाए हुए थे, जो आखिरी तक कायम रही। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को 7,90,133 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव को 3,03,459 मत प्राप्त हुए थे। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजेश चौधरी को 21,416 मत प्राप्त हुए। नोटा को 4 हजार 986 वोट मिले हैं।