Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुरुवार को दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। कमर दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, अभी उनकी स्थिति बेहतर है। बीते दिन ही सिंह ने अपना 73वां जन्मदिन भी मनाया था।
दिल्ली एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आज सुबह पीठ दर्द की शिकायत के चलते पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
एम्स की मीडिया सेल प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने बताया कि उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 73 साल के सिंह को सुबह-सुबह भर्ती कराया गया और उन्हें ओल्ड प्राइवेट वार्ड में रखा गया है।