Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
दिल्ली। दो दिन की लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली में कंपकंपी बढ़ गई है। शहर सर्द की चपेट में है और तापमान में लगातार गिरावट जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। शहर में बने रैन बसेरों ने बेघर लोगों को राहत पहुंचाई है। इन सरकारी आश्रयों में उन्हें कंबल, भोजन और बिस्तर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए यहां शरण लेने वालों ने बताया कि अस्थायी आश्रयों में जाने से पहले उनसे आधार कार्ड दिखाने को कहा गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। कमोबेश यही स्थित मंगलवार और बुधवार को भी रहेगी। विभाग ने कहा कि कुछ स्थानों पर सुबह घने से घना कोहरा छाया रह सकता है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है।