Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
नीमच। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शुक्रवार को नीमच पहुंचे। यहां जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित कार्यकर्ताओं सम्मेलन के कार्यकर्ताओं से चर्चा की और पार्टी हित में कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कई सवाल उठाए। दिग्विजय ने कहा कि गोलबाल इंवेस्टर समिट के नाम पर प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये बर्बाद कर रही है। यह केवल अधिकारियों और पूंजीपतियों के बीच संपर्क बनाने का जरिया है, जिसका फायदा भाजपा के लोग उठाते हैं। दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में साइन हुए एमओयू का हिसाब मांगा।