जबलपुर। प्रयागराज से लौट रहे जीप में सवार 6 लोगों सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बेकाबू जीप पेड़ को तोड़ते हुए रॉन्ग साइड पर चली गई और इसके बाद बस से टकरा गई। इस हादसे में दो लोग लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सिहोरा खितौला के पहरेवा बाइपास पर सोमवार सुबह 4 बजे हुआ। घायलों को इलाज के लिए सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु कर्नाटक के थे, जो प्रयागराज से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी सम्पत उपाध्याय, एएसपी सूर्यकांत शर्मा मौके के लिए रवाना हो गए है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.