नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला समृद्धि योजना को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वादा झूठा निकला। आप नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं 2,500 रुपये के संदेश का इंतजार करती रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के समय मतदाताओं को गुमराह किया है। उन्होंने आशंका जाहिर की कि भाजपा के दूसरे वादे भी इसी तरह झूठे साबित होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया था कि भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी जाएगी और 8 मार्च (महिला दिवस) तक महिलाओं के खातों में पैसे पहुंचने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि भुगतान शुरू करने के बजाय सरकार ने केवल चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।
वहीं, आतिशी के आरोप पर पलटवार करते हुए मंत्री आशीष सूद ने कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है। वह केवल आरोप ही लगाती रहती है। सरकार ने अपना वादा पूरा किया। जल्द ही पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि देश की महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी बनाकर बराबर की हिस्सेदारी और देश की तरक्की में महिलाओं भागीदारी सुनिश्चित करना कांग्रेस का संकल्प है। कांग्रेस पार्टी ने महिला प्रधानमंत्री और महिला राष्ट्रपति देकर महिलाओं का सम्मान किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर देश में सबसे निचले ग्रामीण स्तर पंचायती प्रशासन में महिलाओं को हिस्सेदार बनाकर देश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की थी।