Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
वाराणसी। होलिका दहन के साथ ही काशी में फाग का रंग चढ़ जाएगा। इस बार होलिका का दहन 13 मार्च यानी आज होगा। भद्रा होने के कारण होलिका दहन के लिए रात में ही मुहूर्त मिल रहा है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि भद्रा दिन में 10:02 बजे आरंभ हुई और रात 10:37 बजे तक रहेगी। रात में 10:37 बजे भद्रा समाप्त होने के बाद होलिका दहन होगा। शास्त्रानुसार होलिका दहन में भद्रा यदि निशीथ समय अर्थात अर्धरात्रि के समय से पहले समाप्त हो जाती है तो भद्रा समाप्ति पर ही होलिका दहन करना चाहिए। 13 मार्च को भद्रा 10:37 बजे तक रहेगी। इसलिए 12:36 बजे तक होलिका दहन करना शास्त्रोक्त रहेगा।