डिंडोरी। जादू टोने के शक पर दो युवक ने एक बुजुर्ग के साथ बेदम होने तक रातभर मारपीट की। वृद्ध को अधमरा छोड़कर दोनों युवक अपने घर चले गये। सुबह होने पर वृद्ध मृत मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। करंजिया थाना प्रभारी नरेंद्र पाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार खारी डीह गांव के देवरिन टोला में रामा यादव उम्र 76 साल रहता थे। उसने पड़ोस में दीपक यादव और अवतार सिंह धुर्वे अपने परिवार के साथ रहते थे। दोनों को शक था कि वृद्ध जादू टोना कर उन्हें तथा उनके परिवार के सदस्यों को परेशान कर रहा है। इस बात पर दोनों ने रविवार की रात लगभग 11 बजे वृद्ध के घर पहुंचकर उसे नींद से जगाया। दोनों उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.