JABALPUR आसमान पर छाए बादल, हल्की वर्षा की संभावना

पश्चिमी विक्षोप से करवट ले रहा मौसम

182

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। बुधवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। शाम को बादल छा गए थे| मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे के दौरान जिले में कही कही गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है| पश्चिमी विक्षोप की वजह से तापमान स्थिर है| मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से अगले 3 दिन तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल बारिश के आसार हैं।

रात में मौसम सुहाना
बुधवार को बादलों के चलते दिन का अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई है और पारा औसत पर ठहर गया है| पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम पारा 34.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 16.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा| से गिरकर 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके चलते रात को मौसम सुहाना रहा। हवा में नमी प्रात:काल 50 फीसदी और सांयकाल 46 फीसदी आंकी गई| सूर्योदय सुबह 6.13 पर और सूर्यास्त शाम 6.21 पर हुआ| गत वर्ष आज के दिन का अधिकतम तापमान 32.04 और न्यूनतम 18.04 डिग्री दर्ज किया गया था| अगले 24 घंटों के दौरान कही कही पानी की बौछारे व हल्की वर्षा के आसार है|

कई सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान व उससे लगे हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात है। इससे मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जिससे हवा का रूख बदला हुआ है और नमी आ रही है। इसके असर से अगले तीन दिन तक बादल बारिश और तेज हवा का दौर चलेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.