ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रहस्यमयी महिला अजीबोगरीब तरीके से घरों की घंटी बजाती हुई नजर आ रही है। इस घटना को देखकर आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस टीम की गश्त बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ग्वालियर के राजा की मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला दिखाई दे रही है, जिसका चेहरा स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहा। वह लोगों के घरों की घंटियां बजाती हुई आगे बढ़ती जा रही है। लोगों बताया कि घंटी की आवाज सुनकर घर के अंदर से आवाजें दी गईं तो महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह, चुपचाप घंटी बजाकर आगे बढ़ती रही।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.