भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका, ई-रिक्शा से आए शख्स ने किया हैंड-ग्रेनेड से अटैक

22
जालंधर। पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर विस्फोट हुआ है। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। घटना के वक्त पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अपने घर के अंदर सो रहे थे। उनके अन्य पारिवारिक सदस्य भी घर के अंदर ही थे।

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि रात करीब एक बजे हमें यहां विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि उन्होंने गड़गड़ाहट की आवाज सुनी।

भाजपा नेता ने बताया कि “रात करीब एक बजे धमाका हुआ। मैं सो रहा था, और मुझे लगा कि यह गड़गड़ाहट की आवाज है, बाद में मुझे बताया गया कि विस्फोट हुआ है, इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा। सीसीटीवी की जांच की गई। सीसीटीवी की जांच में पता चला कि एक शख्स ई-रिक्शा से आया, उसने हैंड-ग्रेनेड का लीवर निकाला और पूर्व मंत्री के घर में फेंक दिया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।
जालंधर के पुलिस उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि घटना मनोरंजन कालिया के आवास पर हुई। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया को पंजाब सरकार द्वारा चार गनमैन अलॉट किए गए हैं। कालिया के सुरक्षा इंचार्ज निशान सिंह हैं। सुरक्षा रात को उनकी कोठी में ही रहती हे। सीसीटीवी के मुताबिक, वारदात रात को एक बजे के बाद हुई। कालिया की कोठी शहर के बीचों-बीच है और एक मिनट की दूरी पर थाना है। सामने नगर निगम का कार्यालय है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.