नाबालिग छात्रा की जंगल में गला दबाकर हत्या की, फिर दुष्कर्म करता रहा दरिंदा

292

कोलकाता। एक रिक्शा चालक दरिंदे ने 8 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव से दुष्कर्म किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को न्यू टाउन इलाके में बच्ची का शव मिला था।इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।शव मिलने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो मामला रेप का नजर आया।
पुलिस ने जांच में पाया गया कि 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ रेप किया गया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला को पाया कि लड़की को सौमित्र रॉय नामक एक ई रिक्शा चालक अपनी ई रिक्शा में बैठाकर ले गया था। पुलिस ने जब इस ई रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनके पैरो के नीचे से जमीन खिसक गई। इस ई-रिक्शा चालक ने पूछताछ में बताया कि उसने लड़की को बिठाया और करीब 3 घंटे ई-रिक्शा में घुमाया। उसके बाद बच्ची को जंगल में ले गया। सबसे पहले लड़की का गला एक रस्सी और स्प्रिंग से घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने उस लड़की के शव के साथ रेप किया।
लड़की को पहले इसने संतरा देकर बहलाने का कोशिश की। जब लड़की चिल्लाने लगी तो पहले उसका गला घोंटा। फिर गले की हड्डी तोड़ी फिर लाश को एक जाल की फेंसिंग को काटकर वहां रखा। फिर उसके शव के साथ रेप किया। उसके साथ रेप करने के बाद लड़की के शव को बोरे में बांधकर एक नाले में डाल दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि घर लौटने के बाद इस खूनी ने खाना खाया और चैन की नींद सो गया।
घटना के बाद जब पुलिस ई-रिक्शा चालक के घर पर उसे लेकर क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए पहुंची तो उसने अपना पत्नी के सामने पोल खोली और पूरी वारदात को विस्तार से बताया। हत्यारे ई-रिक्शा चालक ने इसके पहले भी एक शादी की थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को खूब प्रताड़ित किया। इसके बाद उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.