Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
संभल। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम दूसरे दिन भी सर्वे का काम जारी रखेगी। टीम अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर नमूने लेगी। इससे पहले शुक्रवार को शहर और उसके आसपास बने 19 कूप और पांच तीर्थों का सर्वे किया। एएसआई की टीम ने खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर और इसके परिसर में स्थित प्राचीन कुएं की कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लिए हैं। ताकि पता लगाया जा सके कि यह कितने पुराने हैं। इसके अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित कूप व तीर्थों का भी टीम ने सर्वे किया। संभल में प्राचीन मंदिर मिलने के बाद डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने एएसआई के निदेशक को पत्र भेजकर यहां सर्वे कराए जाने की बात कही थी। कहा था कि संभल एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थान रहा है।