JABALPUR: दिल्ली में भाजपा के पक्ष में माहौल, बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार : राकेश सिंह

193

जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। राकेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने हरियाणा और महाराष्ट्र में सरकार बनाई। अब दिल्ली में भी हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी और आप सत्ता से बेदखल होगी। दिल्ली की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और भाजपा एक विकल्प बनकर उभरी है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली की जनता का जनादेश भाजपा के पक्ष में आएगा। दिल्ली की जनता केजरीवाल के भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। केजरीवाल सरकार ने झूठ बोलकर सत्ता तो हासिल कर ली थी, लेकिन बार-बार जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। इस बार लोगों ने ठान लिया है कि भाजपा को बहुमत स्थायी और पारदर्शी सरकार बनाएंगे।

केजरीवाल पर लगाया आरोप
मंत्री ने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि AAP अब भी झूठे वादों और आरोपों की राजनीति कर रही है, जबकि उन्हें पता है कि इस बार उनकी सरकार नहीं बनने वाली। उन्होंने कहा, कुछ लोगों का काम सिर्फ आपत्ति जताना और जनता को भ्रमित करना है, लेकिन पारदर्शिता के साथ सभी मुद्दों की जांच और निरीक्षण हो चुका है। ऐसे में किसी को भी अनावश्यक आपत्ति नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा लगातार AAP सरकार पर भ्रष्टाचार और झूठे वादों के आरोप लगा रही है, जबकि आम आदमी पार्टी अपनी योजनाओं और उपलब्धियों के दम पर फिर से सत्ता में लौटने का दावा कर रही है। ऐसे में आगामी चुनाव में दिल्ली की जनता किसे मौका देगी, यह देखने योग्य होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.