Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों में बर्फबारी होने से वहां से आने वाली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। इससे दिल्ली में ठिठुरने बढ़ गई है। रात के समय ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह नरेला में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर में 7.8, लोधी रोड में 7.0, पालम में 6.4 और रिज में 8.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।