पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में बढ़ा शीतलहर का कहर

19

नई दिल्ली। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है, जिससे तराई क्षेत्रों में ठंडी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इस कारण से मैदानी क्षेत्रों में कोहरा भी छाया हुआ है और लोग धूप का इंतजार कर रहे हैं। हालात ये हैं कि उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से, खासकर दिल्ली-एनसीआर, शीतलहर की चपेट में हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में भी ठंड का प्रभाव जारी है, और पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को शुष्क मौसम की संभावना है, लेकिन कई जगहों पर कोहरा बना रहेगा। बिहार की राजधानी पटना में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, अगले 3-4 दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में भी घना कोहरा रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान ठंड से बचाव के लिए लोग अपने घरों में ही रहें और आवश्यकतानुसार गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें। दिल्ली-एनसीआर में मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना जताई जा रही है। नए साल में तापमान में थोड़ा बदलाव हो सकता है, जहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, नए साल में भी कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा, और ठंड से परेशानियां बढ़ सकती हैं। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 31 दिसंबर, 1 जनवरी और 2 फरवरी को हल्की बर्फबारी हो सकती है, जबकि 3 से 6 फरवरी के बीच भारी बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 10 सेंटीमीटर से अधिक बर्फ जमी हुई है, जैसे कल्पा में 14.9 सेंटीमीटर, केलंग में 8 सेंटीमीटर, पूह और मुरंग में 12-12 सेंटीमीटर, और कुफरी में 14.5 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.