एलन मस्क के ग्रोक ने बताया दिग्गी सरकार के समय डकैतों का लेखा-जोखा, जवाब देखकर बीजेपी कर रही कांग्रेस पर तंज
भोपाल। आजकल एलन मस्क के चैटजीपीटी ग्रोक की काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश के चंबल बीहड़ में सक्रिय रहे डकैतों के सवाल का जवाब देते हुए ग्रोक ने प्रदेश की राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु कर दिया है। दरअसल बीजेपी के प्रवक्ता हितेश वाजपेई ने ग्रोक से सवाल पूछा था कि जब दिग्विजय सिंह सूबे के मुख्यमंत्री थे तब राज्य में कितने डकैत सक्रिय हुआ करते थे, वहीं मोहन यादव सरकार के दौरान यानि वर्तमान में कितने डकैत सक्रिय हैं। उसके बाद चैटजीटीपी ग्रोक ने जो जवाब दिया उससे बीजेपी को अपनी पीठ थपथपाने और विपक्ष पर निशाना साधने का मौका मिल गया।
ग्रोक ने यह दिया था जवाब
दिग्विजय सिंह (1993-2003) के समय मध्यप्रदेश में डकैती चरम पर थी। 1999 में 9 गिरोह सक्रिय थे। 2000 में 101 डकैत पकड़े गए और 23 मारे गए। डॉ. मोहन यादव (2023-वर्तमान) के कार्यकाल में, मार्च 2025 तक आधुनिक पुलिसिंग से डकैती कम हुई प्रतीत होती है, पर सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं। ऐतिहासिक तुलना से कानून व्यवस्था में बदलाव दिखता है।
बीजेपी का तंज- राजा साहब सैकड़ों डकैत पाले थे
इस घटनाक्रम के बाद बीजेपी प्रवक्ता हितेष बाजपेयी ने बयान जारी किया कि ग्रोक साहब ने बताया है दिग्विजयसिंह सरकार में 100 से अधिक डकैत पल रहे थे। दिग्गी सरकार में डकैत पाले-पोसे जा रहे थे। यह आश्चर्यजनक है, जबकि मोहन सरकार में कोई डकैत नहीं है। अब दूध का दूध पानी का पानी हो गया है।