इंदौर। मजाक-मजाक में पांच दोस्तों ने कंप्रेशर से युवक के शरीर में हवा भर दी। हवा का दबाव नसें सहन नहीं कर पाईं और वह फट गईं। जब युवक की हालत खराब हुई तो दोस्त उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए। डाॅक्टरों ने युवक के अंदरुनी भाग से खून बहते देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटनाक्रम का पता चला। पालदा क्षेत्र में रहने वाला युवक मोती राम मजदूरी करता था। वह सुबह अपने पांच दोस्तों के साथ खड़ा था। सभी एक दाल मिल में काम करते हैं। दोस्तों ने मजाक में उसके शरीर में कंप्रेशर से हवा भर दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। दोस्त उसे ई रिक्शा में एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जो युवक मोतीराम को छोड़ने आया था। वह भी भाग गया। पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क किया तब मोतीराम के साथ हुई घटना की जानकारी का पता चला। पुलिस दाल मिल पहुंची और आरोपियों का पता जुटाया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.