Jabalpur : धान खरीदी के परिवहन में बड़ा घोटाला, 74 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

207

 

जबलपुर। जिले में धान खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिला प्रशासन ने नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक सहित 74 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल भाजपा विधायक अजय बिश्नोई ने अंतर जिला मिलिंग परिवहन में गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ 12 थानों में केस दर्ज कराया है। आरोपियों ने फर्जी आरो के जरिए फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। इन 74 लोगों में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक दिलीप किरार, निगम के 13 कर्मचारी, 17 राइस मिल संचालक और 44 सोसाइटी व उपार्जन केंद्र के कर्मचारी शामिल हैं।

3.81 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी में मिली अनियमितताएं

बता दें कि जिले में पहले से ही 3 लाख 81 हजार मैट्रिक टन धान खरीदी में अनियमितताएं पाई गई थीं। इस मामले में 22 लोगों पर पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इनमें समिति प्रबंधक, खरीदी केंद्र प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और वेयर हाउस संचालक शामिल थे। पाटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अजय बिश्नोई की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच की थी। जांच में पता चला कि मिलरों ने धान का उठाव नहीं किया और दलालों के माध्यम से धान की हेराफेरी की। दरअसल, समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान के लिए जिले के बाहर के 17 राइस मिलर्स से एग्रीमेंट किया गया था। इन्हें धान का उठाव करना था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.