JABALPUR: मेडिसिन अपडेट 2025: डॉक्टरों की क्वालिटी और मानक मानवता के लिए अत्यंत आवश्यक: उपमुख्यमंत्री शुक्ल
हेल्थ केयर में 10 हजार करोड़ का निवेश
जबलपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने यहां कहा की स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने प्राथमिकता से काम हो रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की चिंता कर रहे हैं. श्री शुक्ल ने कहा कि मेडिसिन अपडेट जैसे सेमिनार नए निष्कर्ष निकालने में सहायक होते हैं, जिससे नई पीढ़ी को इसका लाभ भी मिलता है। श्री शुक्ल यहां होटल विजन महल में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के जबलपुर चेप्टर द्वारा आयोजन 26वें मेडिसिन अपडेट 2025 सेमिनार को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज में प्रदेश में एमबीबीएस की 10 हज़ार और पीजी में 5 हज़ार सीट की वृद्धि की जाएगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मध्य प्रदेश में 10 हजार करोड़ का निवेश हेल्थ केयर में किया गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि डॉक्टरों की क्वालिटी और मानक मानवता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। समय के साथ उन्हें अपडेट रहना चाहिए और ऐसे सेमिनार से नई जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को सेवा भाव से कार्य कर समाज में उत्कृष्ट योगदान देना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
समारोह में शामिल हुये वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि मेडिसिन अपडेट समय की मांग है। एलोपैथी में नई खोजों से पीड़ित मानवता की सेवा होती है। उन्होंने आयुष के क्षेत्र में हो रहे शोध कार्यों की भी सराहना की। इस दौरान एआईपी के प्रेसिडेंट डॉ. नवीन शर्मा, सचिव डॉ. अभिषेक तिवारी, सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा और अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।