विधान सभा चुनाव से पहले जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही… अवैध हथियारों एवं कारतूसों के साथ पकड़े गए बदमाश
जबलपुर। विधानसभा चुनाव से पहले जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों एवं कारतूसों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना गढा में मुखबिर से सूचना मिली कि जगत ठाकुर अपने साथी मगन तिवारी एवं मिथलेश पाण्डे के साथ मिलकर अवैध फायर आर्म्स की शहर एवं देहात क्षेत्र मे बेच रहा है। जगत ठाकुर एंव मगन तिवारी गढ़ा क्षेत्र के बड्डा दादा मैदान के पास सौदा बाजी करने लिये खड़े है। सूचना पर थाना गढ़ा पुलिस द्वारा बड्डा दादा मैदान मे दबिश दी गई, जहाँ, 2 व्यक्ति खडे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा, पूछताछ पर अपने नाम 42 वर्षीय जगत सिंह ठाकुर पिता स्व. दरभंगी सिंह ठाकुर निवासी प्रभात स्कूल के सामने रविदास नगर बड़ा पत्थर, थाना रांझी, एवं 67 वर्षीय मगन तिवारी पिता स्व. कन्हैया लाल तिवारी निवासी आई.एस.बी.टी केे पास संचार नगर, थाना विजय नगर बताया।
खरीददारों को भी पकड़ा
तलाशी लेले पर आरोपियों 4 पिस्टल एवं 12 कारतूस तथा मगन तिवारी के कब्जे से 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में खितौला निवासी मिथलेश पाण्डे को 2 पिस्टल एवं 4 कारतूस तथा राम राज चौधरी को 1 पिस्टल , 2 कारतूस बेचना बताया। इसके बाद दोनों से बेची हुई 3 पिस्टल एवं 6 कारतूस जप्त करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज
उल्लेखनीय है पकड़े गए सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के है, जिनकेे आपराधिक रिकॉर्ड को दृष्टिगत रखते हुये सभी के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी जगत सिंह ठाकुर हत्या के प्रकरण में 17 वर्ष तथा मिथलेश पाण्डे हत्या एवं हत्या सहित बलात्कार के प्रकरण में जेल में निरूद्ध रह चुके है। आरोपियों को अवैध फायर आर्म्स के साथ रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी गढ़ा बृजेश मिश्रा थाना प्रभारी विजय नगर सुश्री शोभना मिश्रा, थाना गढा के उप निरीक्षक अनिल कुमार, योगेन्द्र सिह, सहायक उप निरीक्षक पी.एल. बंसल आदि की भूमिका रही।