Mahashivratri 2025: रात 2:30 बजे जागेंगे बाबा महाकाल, महाशिवरात्रि पर लाखों भक्त करेंगे दर्शन, कब क्या होगा?

16
उज्जैन। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर आज बुधवार को पूरे देश में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी इस पावन पर्व की विशेष तैयारियां की गई हैं। करीब 10 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती के लिए मंदिर के पट आज सुबह 2:30 बजे खुलेंगे। मंदिर के पुजारी पं. महेश शर्मा ने बताया कि बाबा महाकाल रात 2:30 बजे जागेंगे और भगवान वीरभद्र व मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले जाएंगे। इसके बाद भगवान का पंचामृत स्नान (दूध, दही, शहद, शक्कर, घी) किया जाएगा। पंचामृत पूजन के पश्चात भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के साधु-संतों द्वारा भस्म आरती की जाएगी।
भस्म आरती के बाद दिनभर विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा
  • सुबह 7:30 से 8:15 बजे दद्योदक आरती
  • 10:30 से 11:15 बजे भोग आरती
  • दोपहर 12 बजे उज्जैन तहसील की ओर से पूजन-अभिषेक
  • शाम 4 बजे होल्कर व सिंधिया स्टेट की ओर से पूजन
  • शाम को पंचामृत पूजन और भगवान को संध्या आरती में गर्म मीठे दूध का भोग अर्पित किया जाएगा।

Mahashivratri 2025: Mahashivratri worship in Ujjain Mahakaleshwar temple News In Hindi

महाशिवरात्रि की रात बाबा महाकाल का महाअभिषेक
महाशिवरात्रि की रात 11 बजे से 27 फरवरी की सुबह 6 बजे तक भगवान महाकालेश्वर का महाअभिषेक होगा। इस दौरान 11 ब्राह्मणों द्वारा एकादश-एकादशनी रुद्रपाठ और विशेष मंत्रों के माध्यम से अभिषेक किया जाएगा। जिसमें पंचामृत, 101 लीटर दूध, 31 किलो दही, 21 किलो खांडसारी, 21 किलो शहद और 15 किलो घी, गंगाजल, गुलाब जल, भांग और  विभिन्न प्रकार के फलों के रस का उपयोग किया जाएगा।

विशेष श्रृंगार और सेहरा दर्शन
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी (27 फरवरी) को भगवान महाकालेश्वर को नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे। सप्तधान्य (चावल, खड़ा मूंग, तिल, गेहूं, जौ, साल, खड़ा उड़द) से भगवान का श्रृंगार किया। इसके अलावा- बाबा महाकाल को चंद्र मुकुट, छत्र, त्रिपुंड और आभूषणों से सजाया जाएगा। पुष्प मुकुट (सेहरा) बांधा जाएगा, चांदी का सिक्का और बिल्वपत्र अर्पित किए जाएंगे। विभिन्न मिठाइयों, फलों और पंचमेवा का भोग अर्पित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.