Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज से महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री आतिशी ने खुद रजिस्ट्रेशन कर इसकी शुरूआत की है। दिल्ली के किदवई नगर में आप नेता पहुंचे थे। वहीं कुछ दिनों पहले अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को शुरू किए जाने का जिक्र किया था। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली की महिलाओं को चुनाव से पहले एक हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, चुनाव के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा। 23 दिसंबर से इस योजना में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे।