कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दंगे भड़काने के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने साधा निशाना

दिग्विजय सिंह का बयान उनका कबूलनामा- मंत्री सारंग

22

भोपाल। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दंगे भड़काने वाले वीडियो पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर दिग्विजय सिंह ने यह कबूल कर ही लिया कि 1992 में जो दंगे हुए थे वो कांग्रेस ने करवाये थे, जिसका षड्यंत्र कांग्रेस कार्यालय में बैठकर खुद उन्होंने ही रचा था।

दंगे करवाने वाला बयान दिग्विजय कुबूलनामा
मंत्री सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह कह रहे हैं बाबरी मस्जिद शहीद हुई और कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए दंगा फसाद मैंने करवाया, ये सुनिश्चित करता है कि इस देश में दंगा फसाद कराने के पीछे केवल कांग्रेस ही रही है, कांग्रेस नेताओं ने ही इस देश की आबोहवा ख़राब की है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जिस प्रकार से बाबरी शहीद होने की बात कही है इससे आपत्तिजनक बात कोई और नहीं हो सकती लेकिन उनके दिल की बात, उनका षड्यंत्र, उनकी जुबान से ही सामने आ गया जो हम कहते थे वो दिग्विजय सिंह ने ही कुबूल कर लिया।

कांग्रेस से की दिग्विजय के खिलाफ एक्शन की मांग
मंत्री सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान उनका चाल, चरित्र और उनके कारनामों को उजागर करता है कि इस देश में प्रदेश में कहीं दंगे हुए तो उसे कराने वाले दिग्विजय सिंह ही है, कांग्रेस को इसपर जवाब देना होगा, उनके शीर्ष नेता खुद कुबूल कर रहे हैं कि उन्होंने दंगे फसाद कराये। उन्होंने कहा कि बाबरी को शहीद कहना पाकिस्तान परस्ती की बात करना है जो दिग्विजय हमेशा करते हैं, कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि दिग्विजय सिंह ने दंगे कराये हैं तो क्या वे राज्यसभा सदस्य रहने लायक हैं।
 

Leave A Reply

Your email address will not be published.