अनूपपुर/रीवा/सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद 70 से अधिक वर्षों तक देश में राज किया। देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद गरीबों, आदिवासियों को पक्के मकान बनाकर नहीं दिए। इतना ही नहीं आजादी के बाद से अब तक हम सबके आराध्य भगवान श्रीराम गर्भग्रह में प्रवेश नहीं कर सके। इसका कलंक भी कांग्रेस के माथे पर ही रहेगा। कांग्रेस के पास 70 वर्षों के पाप और कलंक धोने का अच्छा मौका था। इन्होंने उसे भी ठुकरा दिया। यदि कांग्रेस श्रीरामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण को स्वीकार करती और कार्यक्रम में शामिल होती तो भगवान श्रीराम इनके सारे पाप और कलंक धो देते, लेकिन कांग्रेस की तो किस्मत ही खराब है। वह अपने पाप और कलंक धोना ही नहीं चाहती, इसलिए भगवान ने भी उसकी बुद्धि हर ली है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को शहडोल लोकसभा की पुष्पराजगढ़ विधानसभा के ग्राम करपा, रीवा लोकसभा की सिरमौर विधानसभा के डभोरा और सतना लोकसभा की चित्रकूट विधानसभा के बरौधा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नौगांव में रोड शो भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। यह चुनाव यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने का चुनाव है, देश की खुशहाली का चुनाव है, श्रीरामलला के गर्भगृह में मुस्कुराने का चुनाव है। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित देश की जनता को उनका अधिकार दिलाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री ने पिछले दस वर्षों में मध्य प्रदेश को कई सौगातें दीं। मध्य प्रदेश में विकास की गंगा बहाई गई। अकेले शहडोल के अंदर ही 850 करोड़ रुपये की लागत से 550 किलोमीटर की सड़क बनवाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा सबका जीवन धन्य करने वाली जीवंत नदी हैं, जो बरगी बांध से रीवा में सोन नदी से मिलने के लिए बढ़ रही है, ये केवल भाजपा की सरकार में हो सकता था। भाजपा सरकार द्वारा लगातार नदियों को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल, प्रतिमा बागरी, प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, सुरेंद्र सिंह गहरवार, शहडोल लोकसभा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह, रीवा लोकसभा प्रत्याशी जर्नादन मिश्रा, सतना लोकसभा प्रत्याशी गणेश सिंह, टीकमगढ़ लोकसभा प्रत्याशी व केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र खटिक, विक्रम सिंह विक्की, बिसाहूलाल सिंह, रामलाल रौतेल, दिव्यराज सिंह, नरेंद्र प्रजापति, डॉ. अजय सिंह, राजेंद्र मिश्रा, नीता कोल, प्रज्ञा त्रिपाठी, सिद्धार्थ तिवारी, रामदास पुरी, सुदामा सिंह, नवल नायक, राजेंद्र पांडे मौजूद रहे।
कांग्रेस ने हमेशा श्रीराम के लिए अड़ंगा लगाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने भगवान श्रीराम के मामले में हमेशा से अड़ंगे लगाए। उन्होंने कोर्ट में भी भगवान श्रीराम के बारे में प्रश्न चिन्ह खड़े किए। अगर राम को गायब कर दोगे, तो शबरी माता का किस्सा कहां से आएगा? कांग्रेस ने हमारे देवी-देवताओं को नकारने का काम किया। 22 जनवरी के दिन मंदिर बनाने वालों ने कांग्रेस के सारे पाप माफ कर दिए, लेकिन नहीं आने वालों में एकमात्र पार्टी कांग्रेस का नाम है। जो भगवान श्रीराम को ठुकराएंगे, जनता उन्हें ठुकराएगी, आप हमारे भगवान का अपमान करोगे और फिर हमसे वोट की कामना करोगे। ये दोनों बातें नहीं चलेगी। इस पाप के लिए कांग्रेस और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष माफी मांगे कि हमने भगवान श्रीराम का निमंत्रण ठुकराकर गलती की थी।