उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के घर पर अचानक पहुंच गई पुलिस

48

उज्जैन। उज्जैन में एक खबर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। खबर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से जुड़ी हुई है। शनिवार को उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के घर पर अचानक पुलिस का पहुंचना शहर में चर्चा का विषय बन गया। यह घटना उस समय घटी जब पुलिस को कलेक्टर निवास में किसी बड़े विवाद की सूचना मिली। बताया गया कि इस मामले में खुद एसपी भी मौके पर पहुंचे।

कलेक्टर बोले- पारिवारिक विवाद था
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से जब मीडिया ने इस मामले के बारे में पूछा, तो उन्होंने साफ तौर पर इसे एक पारिवारिक विवाद बताते हुए कहा, ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है, बस एक घरेलू मामला था। बता दें कि इस मामले में पुलिस का हस्तक्षेप केवल एहतियात के तौर पर था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.