प्रदेश के कई जिलों में छाए बादल,तापमान में हुई वृद्धि, दो जिले छोड़ सभी में 10 डिग्री से ऊपर रहा पारा

22

भोपाल। फ़ेंगल तूफान के असर से मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कई जिलों में बादल छाए रहे। हालांकि प्रदेश के दो जिले छोड़ के सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। टीकमगढ़ और नौगांव को छोड़कर सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में भी सुबह बादल छाए रहे बाद में मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के असर से दिन के समय तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

 

प्रमुख शहरों के तापमान

मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है कई जिलों में दो से तीन डिग्री तक तापमान ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश के दो शहर नौगांव और टीकमगढ़ छोड़कर सभी शहरों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। नौगांव 8.8 डिग्री,टीकमगढ़ 9.5 डिग्री,भोपाल 12.8 डिग्री, ग्वालियर 10.5 डिग्री, इंदौर 16.5 डिग्री, पचमढ़ी 12.5 डिग्री, जबलपुर 12.6 डिग्री, रीवा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.