चंदेरी नहीं ग्वालियर में फैल रही ‘स्त्री’ की दहशत, देर रात लोगों के दरवाजों पर दे रही दस्तक, सीसीटीवी खंगालकर भी लोगों के उड़े होश
ग्वालियर। आम लोग फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मूवी स्त्री को अभी तक नहीं भुला पाए हैं। मध्यप्रदेश के चंदेरी की इस मूवी में एक ऐसी चुड़ैल की कहानी बताई गई थी जो एक पूरे कस्बे को हलाकान करके रखती है। यहां तक कि उस कस्बे के मर्द भी साड़ियां पहनकर रहने पर मजबूर हो जाते हैं। वैसे तो यह कहानी फिल्मी थी लेकिन ग्वालियर में कुछ ऐसा घटित हो रहा है कि शहर के एक इलाके के लोग दहशत में हैं। आखिर क्या है ग्वालियर की उस स्त्री का मामला हम आपको बताते हैं।
जानवरों तक में फैली है दहशत
ग्वालियर थाना इलाके के राजा मंडी में 20 मार्च की रात 1 बजे पहली बार एक महिला नजर आई थी। जिसने घरों की घंटियां बजाई और वहां से गायब हो गई। इस दौरान उसे देखकर एक जानवर भी वहां से डर की वजह से भाग गया। पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए। लेकिन जब बाद में सीसीटीवी फुटेज देखा तो लोगों के होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि सिर पर बड़ा सा दुपट्टा लेकर और चेहरे को ढक कर घूम रही थी। इस दौरान उसने एक के बाद कई घरों की घंटी बजाई। जिसके बाद अंजान महिला का खौफ लोगों के मन मे बैठ गया है।
संदिग्ध महिला का पता लगा रहे लोग
स्थानीय लोगों ने संदिग्ध महिला की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि महिला किसी बच्चा चोर गैंग का सदस्य होने के अलावा अन्य बड़ी वारदात को अंजाम भी दे सकती है। वहीं कुछ महिलाओं का कहना है कि जिस तरह महिला रात में घूम रही है, वह कोई भूत प्रेत भी हो सकती है। क्योंकि, उसको देखकर जानवर भी उठकर भागने मजबूर नजर आए है। यही वजह है कि लोग रात 10 बजे के बाद अपने घरों में कैद हो जाने मजबूर हो गए है।