विधानसभा में प्रश्नों के जवाब देने में गोलमाल, सहारा समूह की प्रॉपर्टीस के सौदों के थे सवाल, विधानसभा ने अधिकारियों से पूछा कारण

12

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब विधानसभा में भी विपक्षी विधायकों के सवालों के जवाब देने में गफलत होने लगी है। यह सब हुआ है सहारा समूह की संपत्तियों की सौदेबाजी में हुई हेरफेर से संबंधी प्रश्नों का जवाब देने में। हालांकि इस गफलत के पीछे राजस्व विभाग के अधिकारियों की करामात बताई जा रही है। दरअसल कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह समेत अनेक विधायकों ने सहारा समूह की संपत्तियों के सौदों पर सवाल लगा रखे थे।
जिसके उत्तर में लिखा जानकारी परिशिष्ट में है। विधायकों को परिशिष्ट में जानकारी नहीं मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए विधानसभा ने कारण पूछा है।

विधानसभा के रिकॉर्ड में 80 विधायकों के सवालों के जवाब में राजस्व विभाग ने गफलत की। विधानसभा को लिखकर भेज दिया कि विस्तृत जानकारी परिशिष्ट में है। यह विधानसभा को भेज दी गई, लेकिन जब विधायक परिशिष्ट लेने पहुंचे तो उन्हें वो मिले ही नहीं। इस मामले को विधानसभा ने गंभीरता से लिया है। साथ ही डीओ लेटर लिखकर आपत्ति की है। एमपी विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने राजस्व विभाग से कहा कि तत्काल सात दिन के अंदर व्यक्तिगत रूचि लेकर परिशिष्ट के साथ जानकारी भिजवाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.