13 गिरफ्तार, आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस
विधायक उषा ठाकुर ने बताया कि 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। हिंसा फैलाने वाले हर शख्स को गिरफ्तार किया जाएगा। उषा ठाकुर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लोगों के घर और दुकान जलाए वहां तो कोई रैली नहीं निकली थी।
आतिशबाजी पर हुआ विवाद
भारत की जीत के बाद लोग जश्न मना रहे थे। आतिशबाजी के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई उसके बाद लोगों के बीच मारपीट हुई। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।
कलेक्टर और डीआईजी सड़कों पर घूमते रहे
हंगामा बढ़ने पर आसपास के चार थानों के पुलिस बल को महू बुलाया गया। कलेक्टर आशीष सिंह और डीआईजी निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया। रातभर अधिकारी सड़कों पर घूमते रहे। आर्मी की 8 जवानों की टुकड़ी क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) को बुलाया गया।
आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस
पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। कुछ को गिरफ्तार किया गया है। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है।